कुरुक्षेत्र । थाना बाबैन पुलिस ने शादी समारोह में लाईसेंसी गन से हवाई फायरिंग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 11 दिसम्बर को गाँव जलालूदीन माजरा में शादी थी। शादी समारोह मे गुरु कृपाल सिंह ने अपनी लाईसेंसी गन से हवाई फायर किये। सूचना पाकर थाना बाबैन के उप निरीक्षक सत्यवान सिंह ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है।
2000 का नोट भी होगा बंद,500 का होगा सबसे बडा,250 के भी आएंगे!