A park should be built on the vacant johad in Farkhpur: Kamlesh Dhanda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्खपुर में खाली पड़े जोहड़ पर पार्क बनाया जाएः कमलेश ढांडा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 10:50 PM (IST)
फर्खपुर में खाली पड़े जोहड़ पर पार्क बनाया जाएः कमलेश ढांडा
यमुनानगर। जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक जिला सचिवालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पहले से निर्धारित 16 परिवाद रखे गए जिनमें से 14 परिवादों का मौके पर ही निपटान करके फाइल कर दिया गया। मंत्री ने जुबैदा पत्नी गुलफाम निवासी जसवंत कालोनी की शिकायत पर सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वह शिकायतकर्ता की माता का सरकारी स्तर पर इलाज करवाए। एक अन्य परिवाद में जोहड़ की सफाई को लेकर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जून के अंत तक यह कार्य हो जाएगा। वार्ड नम्बर 18 फर्खपुर में खाली पड़े जोहड़ पर पार्क की मांग को मानते हुए मंत्री ने नगर निगम के अधिकारी को आदेश दिए कि इस स्थान पर पार्क बनाया जाए ताकि लोगों को गंदगी से निजात मिल सके। बैठक में हरिन्द्र पाल सिंह गांव सुघ की शिकायत थी कि उनकी जमीन में नाले का गंदा पानी आता है, मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कहा कि नाला बनाया जाए ताकि किसान की फसल खराब न हो। एक अन्य परिवाद में कोतरखाना खण्ड सरस्वती नगर में सडक़ बनाने के लिए ग्रांट आने के बावजूद भी विकास कार्य ना करने पर रिपोर्ट पेश करने को कहा। बैठक में 3 शिकायतें पुलिस से सम्बंधित थी जिनका आपसी रजामंदी से समझौता हो गया।
बैठक में राम नगर कालोनी वासी उजमा ने बिजली कनेक्शन काटने की शिकायत की जिस पर मंत्री ने तुरंत अमल करने के लिए निर्देश दिए। शाहपुर जटान की लड़कियों की सिलाई सेंटर पर सिलाई मशीन की ना होने की शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को अतिशीघ्र मशीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में 2 मामलों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement