A one-day training workshop for the Navbharat Literacy Celebration Program concluded.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 5:37 PM (IST)
नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
टोंक। शहर में स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर में मंगलवार को टोंक ब्लॉक की नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में टोंक ब्लॉक के समस्त साक्षरता सर्वेयरों ने भाग लिया। कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी (साक्षरता) अनिल कुमार चतुर्वेदी, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक पुरुषोत्तम जायसवाल, दक्ष प्रशिक्षक विष्णु दत्त दाधीच, सुनील मिश्रा, रजत शर्मा, सुमित दीक्षित, ईश्वर सिंह एवं योगेंद्र सिंह ने सायबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा महेश शर्मा एवं एसीबीईओ हेमंत दीक्षित का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। सभी साक्षरता सर्वेयरों को पूरी निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करके निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement