A one-day strike of sanitation workers, demonstrated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाईकर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल, प्रदर्शन किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 7:51 PM (IST)
सफाईकर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल, प्रदर्शन किया
मोहाली। नगर पंचायत वर्कस यूनियन (ऐटक)लालडू के वर्कस की ओर से सोमवार को एक दिन का काम बंद करके हडताल कर नगर पंचायत कार्यालय के सामने रोष करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । इस मौके पर उपप्रधान पंजाब ऐटक विनोद चुग ने बताया कि पंजाब सरकार लगातार सफाई मजदूरो के साथ धक्का कर रही है जबकि सफाई मजदूर खुद गंदगी मे रह कर लोगों को साफ सुथरा माहौल देते है और सरकार की ओर से इन मजदूरों को इनका बनता हक नहीं दिया जा रहा है । जिसको पंजाब ऐटक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी । चुग ने बताया कि 7 अगस्त को नप के कार्यकारणी अधिकारियों ने बैठक कर यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिलवाया था कि श्रमिकों की मागों को कौंसल की अगस्त के महीने की आखिर में होने वाली बैठक में मता पास कर मांगों को पूरा कर दिया जाएगा । नप लालडू की ओर से श्रामिकों की कोई मांग पूरी नहीं की गई ,जिस को लेकर सोमवार को उक्त हडताल की गई है । उन्होने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही युनियन की मांगों को पूरा नहीं किया गया और ठेकेदारी सिस्टम बंद ना किया गया तो युनियन लगातार हडताल करेगी और ऐटक की मजदूरों का जमकर साथ देगी । इस के अलावा यूनियन के महासचिव बिट्टू ने बताया कि नप लालडू के अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिल कर लगातार सरकारी पैसों की दुरप्रयोग कर रहे है ।युनियन के प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि हल्का विधायक को भी मांगे पूरी करवाने के लिए प्रार्थना की गई थी मगर हल्का विधायक एनके शर्मा ने श्रमिकों को मांगे पूरी करवाने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया ।
उन्होने ये भी कहा हल्का विधायक हल्के की समस्याओं की ओर कोई ध्यान ना देने के कारण लोग सहुलतों को तरस रहे है । इनके अलावा कामरेड मास्टर कर्म चंद घोलूमाजरा ,कामरेड भुपिन्द्र जंडली, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, कमल कुमार ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो वे संघर्ष को ओर तेज कर देगें ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement