Advertisement
भीलवाड़ा में बैडमिंटन प्रेमियों को मिली नई सौगात, चित्रकूट धाम बैडमिंटन हॉल का हुआ कायाकल्प, नवीनीकरण के बाद हुआ भव्य शुभारंभ

अतिथियों ने इस पहल को स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी।
बैडमिंटन हॉल की व्यवस्थाओं में हुए सुधार और खेल गतिविधियों के पुनः प्रारंभ होने पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित खिलाड़ियों ने क्लब अध्यक्ष सत्यनारायण जाजू द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कार्यक्रम में शहर के अनेक उद्योगपति, चिकित्सक, समाजसेवी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इनमें जगदीश मानसिंहका, शैलेश बंसल, राकेश दुग्गड़, मनोज मित्तल, विपिन अग्रवाल, दिनेश काबरा, संजय राठी, प्रकाश केवलरामानी, मुकेश पाटोदी, संजीव जैन, डॉ. आर.एस. सोमानी, डॉ. बोहरा, डॉ. अशोक सिंघल, एन.के. सेठी, नरेंद्र पाटनी, नीरज जैन, दिलीप चौधरी, बलवंत राय लड्ढा, प्रमोद मेहता, श्याम सुंदर सोमानी, भूपेंद्र मोगरा, खालिद, प्रेम स्वरूप गर्ग, जगदीश काबरा सहित बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


