A new era of development will begin again under the leadership of Congress: Shishpal Keharwala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस के नेतृत्व में फिर आरंभ होगा विकास का नया युग : शीशपाल केहरवाला

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2024 8:32 PM (IST)
कांग्रेस के नेतृत्व में फिर आरंभ होगा विकास का नया युग : शीशपाल केहरवाला
-हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से साधा संपर्क, कुमारी सैलजा के पक्ष में मांगे वोट सिरसा। कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से छुटकारे का वक्त आ गया है और कांग्रेस के नेतृत्व में एक बार फिर देश के नवनिर्माण का युग आरंभ होगा। वे सोमवार को अपने हलके के गांव सुब्बाखेड़ा, भादड़ा, खतरावां, तारूआना, तिलोकेवाला, दादू, तख्तमल, केवल, धर्मपुरा, ढाणी रामपुरा, सिंहपुरा, पक्कां, कमाल व देसूखुर्द आदि में विशाल ग्रामीण जनसभाओं को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में लोगों की उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के दिन लदने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस सालों के कुशासन के कारण आज हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित है और महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध ने अपनी जड़ें जमा ली हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को अपना भरपूर समर्थन देते हुए कुमारी सैलजा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। विधायक केहरवाला ने कहा कि झूठे वायदों और जुमलेबाजियों से देश को गुमराह करने वाली भाजपा को अब सबक सिखाने का सबसे स्वर्णिम मौका है और मतदाता इसे किसी भी तरह से खराब न करें। अपना एक एक कीमती वोट कांग्रेस के पक्ष में डालकर इस बात पर मोहर लगाएं कि देश एक बार फिर सही मायने में विकास की डगर पर दौडऩा चाहता है। आज पूरा देश तंग है और इससे छुटकारा चाहता है। उपरोक्त गांवों में किए गए जनसंपर्क का प्रभाव ये रहा कि सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हेें हाथ उठाकर भरोसा दिलाया कि वे कालांवाली हलके से कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर विधायक शीशपाल केहरवाला के साथ स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement