Advertisement
गोडावण दिवस पर राष्ट्रीय मरु उद्यान से संरक्षण का संदेश

इस दौरान वन्यजीव प्रेमी वसना राम ने राज्य पक्षी गोडावण की विशेषताओं, उसके प्राकृतिक परिवेश, जीवन शैली एवं मरुस्थलीय क्षेत्र में पाए जाने वाले अन्य वन्यजीवों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोडावण राजस्थान की समृद्ध जैव विविधता एवं प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
वन मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गोडावण संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी एवं दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गोडावण केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि राजस्थान की पहचान, गौरव एवं मरुस्थलीय पारिस्थितिकी का अभिन्न हिस्सा है। इसके संरक्षण के लिए सरकार आधुनिक प्रबंधन, सुरक्षित आवास एवं जन-जागरूकता के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति एवं वन्यजीवों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है एवं इसमें आमजन की सहभागिता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


