भिवानी। बाल आश्रम के बाहर रेलवे पुल के नीचे एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। मृतक की पहचान यूपी निवासी विनय के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रेलवे स्टेशन व बाल आश्रम के बीच रेलवे पुल के नीचे सुबह एक ट्रक के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विनय के शव के पास खून से सनी हुई एक ईंट भी मिली है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है की ईंट से मार-मार कर विनय की हत्या की गई है। यही नहीं हत्या के बाद मुह को कपङे से जलाने का भी प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़े :...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पतियह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी