A large gang arrested embryo gender screening in three districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रूण लिंग जांच करने वाला बड़ा गिरोह गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 9:29 PM (IST)
भ्रूण लिंग जांच करने वाला बड़ा गिरोह गिरफ्तार
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने एक बड़ी कार्रवाई कर तीन जिलों में भ्रूण लिंग जांच के गैर-कानूनी कार्य में लिप्त बड़े गिरोह के चार सदस्यों सहित लिंग जांच के इच्छुक 3 परिजनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि तीन माह पूर्व मुखबिर से इस बारे में सूचना मिली और उन्होंने तीनों ही जगह अलग-अलग मुखबिर लगा दिए थे। इस कार्रवाई में पकड़ी गई नर्स रूबीना पहले भी एक कार्रवाई में चौमूं में पकड़ी गई थी, जबकि एजेंट सतीश शर्मा सीकर जिले के गांव छापड़ा में गत दिनों खेत में पोर्टेबल मशीन द्वारा लिंग जांच करते पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों ही संजीवनी क्लीनिक के संचालक डॉक्टर सुनील शर्मा के साथ गिरोह बनाकर भ्रूण लिंग जांच करने की प्रकिया में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन 5 से 15 गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच करने का कार्य करते हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement