A general knowledge quiz competition was held at the Unani Medical College, with first-year students Tahreem and Adeeva emerging as the winners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनानी मेडिकल कॉलेज में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता, प्रथम वर्ष की छात्राएं तहरीम एवं अदीवा बनी विजेता

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 7:12 PM (IST)
यूनानी मेडिकल कॉलेज में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता, प्रथम वर्ष की छात्राएं तहरीम एवं अदीवा बनी विजेता
टोंक। यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ यूनानी टोंक में मानव संसाधन विकास केंद्र के संयोजन से मंगलवार को रंगायन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की सामान्य ज्ञान क्षमता को विकसित करना तथा उनमें टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वाविद्यालय जोधपुर के कुलगुरू प्रो. वैद्य गोविंद सहाय शुक्ला एवं कालेज के नोडल अधिकारी व मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक डॉ. राकेश कुमार शर्मा के प्रेरणास्पद मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इरशाद खान ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की चार टीमें बनाई गईं टीम ए हकीम जालीनूस के नाम से थी, जिसमें प्रतिभागी बीयूएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद हम्माद खान एवं छात्रा अनम खान थी, टीम बी हकीम अली गिलानी में द्वितीय वर्ष के छात्र अमानुल इस्लाम एवं मुदस्सिर अंसारी और टीम सी हकीम अजमल खान में प्रथम वर्ष की छात्राएं अदीबा व तहरीम एवं टीम डी हकीम अब्दुल लतीफ फलसफी में द्वितीय वर्ष के छात्र सलमान व रायीन प्रतिभागी थी। क्विज़ प्रतियोगिता कुल तीन राउंड में आयोजित की गई, जिनमें जनरल नॉलेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। सभी टीमों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया, प्रतियोभागियों ने बहुविकल्पीय प्रश्नों का सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मूल्यांकन एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अनिसुररहमान एवं असिस्टेंट प्रो. साएमा नसीम द्वारा निर्णायक के रूप में किया गया। अंतिम चरण में विजेताओं का चयन हुआ। टीम सी हकीम अजमल खान जिसमें प्रथम वर्ष की छात्राएं तहरीम एवं अदीवा प्रतिभागी थी को विजेता घोषित किया गया। टीम बी हकीम अली गिलानी जिसमें द्वितीय वर्ष के छात्र मुदस्सिर अंसारी एवं अमानुल इस्लाम प्रतिभागी थे, रनर अप रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इरशाद खान ने प्रतियोगिता में विजेता एवं रनर अप के प्रतिभागियों को मैडल पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर एवं मानव संसाधन विकास केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि ऐसी क्विज प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम वर्क की भावना को विकसित करती हैं। छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। और उनकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सामान्य ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है, जितना विषयगत ज्ञान। उन्होंने कहा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता की रूपरेखा मानव संसाधन विकास केंद्र के को-ऑर्डिनेटर आवसीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीशान अली ने तैयार की। प्रतियोगिता का संचालन एसोसिएट प्रो. सय्यद अब्दुल मुजीब ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. राशिद अली खान, डॉ. खतीब अहमद, डॉ. कमरुल इस्लाम उस्मानी, डॉ. सरफराज अहमद (टीएसटी) डॉ. जोहरा जबी, डॉ. युसरा, डॉ. मुनाजिर, डॉ. मंजर, डॉ. शादाब, डॉ. दानिश, डॉ. अलीम, डॉ. सदफ इत्यादि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement