बीकानेर। शहर की सदर थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ले जाने वाले गिरोह को दबोच लिया है। इनके पास से छीने गए 32 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गंगाशहर निवासी राजेन्द्र उर्फ चामेश उर्फ अमिताभ, चौखूंटी निवासी गोविंद उर्फ गोविंदा नायक और जगदीश उर्फ जगिया नायक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल छीना झपटी की 50-60 वारदातें स्वीकार की हैं। इस गिरोह के सदस्य राह चलते लोगों से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ले जाते थे। मोबाइल छीनने की वारदातों को देखते हुए एएसपी नाजिम अली ने सीओ सदर राजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम बनाई थी। जिसमें सदर एसआई संदीप कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया