Advertisement
एक मेला जहां पुरूषों का प्रवेश वर्जित है

सालो पहले हुई परम्परा के अनुसार आज भी महिलाओ के इस मेले में पुरुषो को जरा भी प्रवेश नहीं दिया जाता। इस मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओ को सँभालते हुए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहती है, जो पुरुषों को मेले में आने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा देती है।
मेले की रौनक को बढ़ाने के लिए संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। फतेहसागर झील की पाल से लेकर सहेलियों की बाड़ी तक करीब 4 किलोमीटर के क्षेत्र में हजारो की संख्या में स्थानीय महिलाओ के साथ ही विदेशी महिला पर्यटक भी नजर आती है। नगर निगम, उदयपुर के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने भी मेले को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए जल्द ही एक सर्वे करवाने की बात कही है।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


