a faint glow of Bundelkhand ....-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुंदेलखंड की चमक क्यों फीकी होती गई....

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 3:52 PM (IST)
बुंदेलखंड की चमक क्यों फीकी होती गई....
झांसी। झांसी को बुंदेलखंड का प्रवेशद्वार कहा जाता है। चंदेलवंश के शासन के दौरान इसका वैभव अधिक था, परंतु 11वीं शताब्दी के आसपास उनके साम्राज्य के पतन के बाद इसकी चमक कम होती गई। 17वीं शताब्दी के दौरान राजा वीर सिंह देव के शासनकाल के दौरान इसका पुन: उत्थान हुआ था। ऐसा माना जाता है कि यह राजा मुग़ल बादशाह जहांगीर के काफी निकट था।झांसी को मुख्य रूप से रानी लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए 1857 में अंग्रेज़ों के विरुद्ध पहली लड़ाई लड़ी थी। उन्हें भारत के ‘जॉन ऑफ आर्क के नाम से भी जाना जाता है। इस इतिहास के अलावा झांसी को अब झांसी त्यौहार के लिए भी जाना जाता है जो हर साल फरवरी,मार्च में आयोजित किया जाता है।

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement