A drug smuggler arrested with smack worth Rs 55 lakh from Haridwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरिद्वार से 55 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 5:21 PM (IST)
हरिद्वार से 55 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार की देर रात हरिद्वार से 55 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। हरिद्वार के कांगड़ी के पास से अमित कुमार पाल को 550 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आया था और पटेलनगर के स्कूल-कॉलेजों में अपने पैडलरों के माध्यम से बिक्री करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विकासनगर और डालनवाला थाना में एनडीपीएस का एक-एक मामला दर्ज किया गया था।
बता दें कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कई तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। इस साल अभी तक 42 बड़े नशा तस्करों को गिरप्तार किया गया है, जिसके कब्जे से नशे के सामान बरामद किए गए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement