Advertisement
प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यूपी के हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

मंदिर के नियमित तौर पर आने वाले भक्त राम कुमार ने कहा, अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में भारी भीड़ होती है और इसका मुख्य कारण यह है कि भक्तों के लिए राम मंदिर के दर्शन से पहले इस मंदिर में जाने की प्रथा है।
लखनऊ में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद हनुमान मंदिर भक्तों से खचाखच भरे रहे।
राम भक्त मीनू शर्मा ने कहा, हम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या नहीं जा सके इसलिए हमने हनुमान मंदिर में पूजा करने का फैसला किया। भारी भीड़ के कारण, हम कुछ समय के लिए अयोध्या नहीं जा पाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज में संगम के पास 'बड़े हनुमान' मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
श्रद्धालुओं की भीड़ में माघ मेले में शामिल होने वाले लोग और शहर के लोग भी शामिल थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


