A collective Parna was held as part of the Navpad Aradhana, and devotees were honored.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवपद आराधना के तहत हुआ सामूहिक पारणा, आराधकों का किया गया बहुमान

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 1:09 PM (IST)
नवपद आराधना के तहत हुआ सामूहिक पारणा, आराधकों का किया गया बहुमान
जोधपुर। भैरू बाग पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ में साध्वी अर्चितगुणाश्री एवं साध्वी रत्नगुणाश्री के सानिध्य में नवपद ओली आराधना के तहत आराधकों को सामूहिक पारणा करवाते हुए सभी का बहुमान किया गया। तीर्थ के प्रवक्ता दिलीप जैन एवं सचिव जगदीश गांधी ने बताया कि संपूर्ण ओली आराधना के लाभार्थी श्रीमती ऊषा, डॉ सचिन, गरिमा लोढ़ा, डॉ मनीषा, संजय बडाला, डॉ दिव्या एवं निखिल कोठारी द्वारा सभी आराधकों का कुमकुम तिलक, माल्यार्पण तथा श्रीफल भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर गुरूवर्या ने सभी आराधकों को मंगल पाठ सुनाते हुए सर पर वाक्षशेप डालते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। तीर्थ के अध्यक्ष गणेश भंडारी ने बताया कि बहुमान हेतु जैसे ही प्रत्येक आराधक के नाम की घोषणा हुई तो समूचा तीर्थ परिसर परमात्मा के जयकारों से गूंज उठा। सकल संघ की ओर से सभी आराधकों की सुख साता पूछते हुए उनके द्वारा की गई नवपद आराधना की अनुमोदना की गई।
इस अवसर तीर्थ की ओर से पर लाभार्थी लोढ़ा परिवार के सभी सदस्यों का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर भूरमल मरड़िया, गौतम सिंघवी, महेंद्र भंडारी, महिपाल जैन, कैलाश पटवा, शांतिलाल सालेचा, वीरेंद्र तातेड, कैलाश मोहनोत, अशोक रांका, कैलाश मेहता, बाबूलाल चोपड़ा, सुपार्श्व भंसाली एवं मांगीलाल वडेरा सहित तीर्थ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement