a cashier cheat with company and ran away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंपनी को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया मुनीम

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 5:49 PM (IST)
कंपनी को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया मुनीम
पलवल। गांव देवली स्थित खल कंपनी से लाखों रुपये की नगदी व 460 कट्टे खल व लाखों रुपये की नगदी को लेकर कंपनी का मुनीम फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने कंपनी के मालिक शिकायत पर नामजद मुनीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी संदीप मोर के अनुसार गांव देवली स्थित आरके एग्रो कंपनी के मालिक राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव मधोपुर जिला सिकारा (राजस्थान) निवासी मोहनलाल शर्मा मुनीम का कार्य करता है। गत 23 सिंतबर को पीडि़त मालिक कंपनी से किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से मुनीम मोहनलाल ने कंपनी से 460 कट्टे खल के 6 लाख 57 हजार 800 रुपये में बेचे थे। जब पीडि़त राजेश अपनी कंपनी में आया तो मोहनलाल कंपनी से गायब मिला। जब मोहनलाल से फोन पर बात की गई तो उसने कहा कि वह गुडगांव अपने किसी रिश्तेदार के पास आ गया है वह कल तक आ जाएगा और कैश कंपनी में ही अलमारी में रखा हुआ है। लेकिन जब अगले दिन मोहलाल नहीं आया तो अलमारी को चैक किया तो अलमारी में कुछ नहीं मिला, जब उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो उसका फोन भी बंद मिला।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement