A bus collided with a pickup on Bharatpurs National Highway, 1 killed, more than 12 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर के नेशनल हाईवे पर एक बस ने पिकअप में मारी टक्कर 1 की मौत, 12 से अधिक घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2023 2:20 PM (IST)
भरतपुर के नेशनल हाईवे पर एक बस ने पिकअप में मारी टक्कर 1 की मौत, 12 से अधिक घायल
-सोरों से कांवर लेकर जा रहे थे हिंडौन की तरफ भरतपुर। भरतपुर जिले के नदबई थाना इलाके के नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक बस ने कांवर लेकर जा रहे यात्रियों की पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 के आसपास घायल हो गए ।घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती। भरतपुर जिले के नदबई थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर डहरा मोड समीप तेज रफ्तार निजी बस ने कावड़ियों की पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ASI रामसहाय ने बताया कि नेशनल हाईवे 21 पर एक निजी स्कूल समीप सुबह प्राइवेट बस ने कावड़ियों की पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सवार नयागांव थाना बालघाट करौली निवासी विष्णु गुर्जर की मौत हो गई। वही पिकअप सवार जागीर, रामवीर, भारती, अजय, बालकदास, धर्मेंद्र सहित बस कंडक्टर शेर सिंह आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समीपवर्ती लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही नदबई थाना पुलिस ने मृतक विष्णु का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement