Vasundhara Raje Kangra tour canceled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वसुंधरा राजे का कांगड़ा दौरा रद्द

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 11:22 AM (IST)
वसुंधरा राजे का कांगड़ा दौरा रद्द
कांगड़ा। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हिमाचल दौरा कुछ कारणों की वजह से रद्द हो गया है। राजे आज हिमाचल के कांगड़ा जिले का दौरा कर पौंगवासियों की समस्याएं सुनने वाली थीं। राज को दो दिवसीय दौरे पर यहां आना था। कार्यक्रम रद्द होने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले राजे कांगड़ा आकर पौंग विस्थापितों की समस्याएं सुनती और उसके बाद उन्हें शिमला के लिए रवाना होना था। अगले दिन कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें पहले मां चामंड़ा माता मंदिर और उसके बाद ज्वालामुखी के लिए रवाना होना था। यहां एक बैठक के दौरान महिला मार्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी के साथ हिमाचल में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होनी थी। देहरा के पुल से पौंग बांध का नजारा देखने का भी उनका प्लान बताया जा रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement