Advertisement
"राष्ट्रीय डाक सप्ताह" की शुरूआत, डाक सेवाओं से जनता होगी रू-ब-रू

यही नही, डाक विभाग की ओर से बीमा सुरक्षा योजना से मिलने वाले फायदों के बारे में लोगों को अवगत कराया जायेगा। फिलैटली दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को फिलैटली जगत से रू-ब-रू करवाया जायेगा। इस दिन परिमण्डल में विभिन्न चिन्हित जगहों पर विशेष कार्यशालाओं, बच्चों के लिए चित्रकारी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितायें आयोजित करवायी जायेंगी।
व्यवसाय दिवस के मौके पर विभाग की ओर से डायरेक्ट-पोस्ट, ई-पेमेन्ट,ई-धनादेश, लाॅजिस्टिक-पोस्ट, पार्सल-पोस्ट को लेकर कस्टमर-मीट जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मेल दिवस मनाया जायेगा। जो औद्योगिक संस्थान विभाग से निरन्तर जुड़ाव नहीं रख पा रहे हैं, उन्हें मेल सेवाओं से अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर विभिन्न प्रत्येक शहर, कस्बे व गाॅंवों में नये ग्राहक बनाये जाने पर जोर दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


