नई दिल्ली। काले धन को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस
ने छापेमारी तेज कर दी है। शुक्रवार रात आनंद विहार बस अड्डे से पुलिस ने
एक युवक को 96 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद सभी
नोट एक हजार रूपये के हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 10 बजे आनंद विहार बस अड्डे
पर आने-जाने वाले लोगों की पुलिस तलाशी ले रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध
युवक को पुलिस ने देखा। उसके पास एक बैग था।
पुलिस ने उसके पास रखे बैग को जब खोला तो उसमें 96
लाख रूपये निकले। सभी नोट एक-एक हजार रूपये के थे।
पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पूछताछ में आरोपी
ने अपना नाम नजर-ए-आलम बताया। वह गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष
उसने पूछताछ में इन रूपयों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आयकर विभाग को जानकारी दी।
प्राथमिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि वह गोरखपुर के एक मेडिकल एवं
इंजीनियरिंग कॉलेज के मालिक का ड्राइवर है। उसी के कहने पर ही वह रूपये
लेने दिल्ली आया था। वह साकेत में रहने वाले किसी शख्स से यह रूपये लेकर
आया था।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए