9 illegal arms recovered, 4 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9 अवैध हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2019 6:22 PM (IST)
9 अवैध हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर । एसओजी की टीम ने भरतपुर में अवैध हथियारों की तस्करी पर कार्रवाई कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर 9 अवैध हथियार बरामद किए हैं एसओजी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसओजी ने बताया कि हथियार तस्करी के मामले में रूप सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश मुख्तियार निवासी फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश प्रदीप सिंह निवासी आगरा उत्तर प्रदेश और गोविंद सिंह उर्फ गोपी निवासी नया खेडा विद्याधर नगर को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथियारों की तस्करी के लिए कुछ लोग रूप सिंह के पास आ रहे हैं, पुलिस ने कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 2 देसी पिस्टल 7 देसी कट्टे और 20 कारतूस बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement