9 dead in Indonesia coal mine explosion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में कोयला खदान विस्फोट में नौ श्रमिकों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2022 4:48 PM (IST)
इंडोनेशिया में कोयला खदान विस्फोट में नौ श्रमिकों की मौत
जकार्ता । इंडोनेशिया के पश्चिम सुमत्रा प्रांत में शुक्रवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ, जिसमें नौ श्रमिकों की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए और एक लापता हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। एक प्रांतीय अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सावहलुन्टो शहर में स्थित खदान में विस्फोट सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। अधिकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। लापता व्यक्ति की तलाश और बचाव अभियान जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement