892 crore in the State under Rmsa development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रमसा योजना के तहत प्रदेश में 892 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए- देवनानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 1:40 PM (IST)
रमसा योजना के तहत प्रदेश में 892 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए- देवनानी
जयपुर । शिक्षा राज्य मत्री (स्वतंत्र प्रभार) वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पिछले तीन सालों में रमसा योजनान्तर्गत 892 करोड़ रुपये के कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में महज 7 करोड़ रुपये कार्य हुए, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 38 करोड़ रुपये के कार्य हुए हैं। सिवाना विधानसभा क्षेत्र में गत सरकार के कार्यकाल में केवल एक करोड़ 12 लाख रुपये कार्य हुए, वहीं मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 7 करोड़ 5 लाख रुपये कार्य करवाए गए हैं। देवनानी शुक्रवार को प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खाली कमरों का आंकलन यू-डाइस और रमसा के द्वारा विकसित प्रणाली के आधार पर किया जाता है। उसके बाद एक प्रस्ताव भारत सरकार को भिजवाया जाता है और वहां भरसक प्रयास किये जाते हैं कि हमें ज्यादा से ज्यादा राशि आंवटित हो। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में खाली कमरों की स्थिति को जानने के लिए जी मैपिंग करवाएं, ताकि सही स्थिति का पता लग सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कमरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है और उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि आगामी दो वर्षों में शिक्षा के स्तर को और गुणवत्ता के स्तर पर ले जाया जाएगा। देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ा है, क्योंकि सरकारी विद्यालयों की विश्वसनीयता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में सबको अच्छी शिक्षा मिले और शिक्षा की गुणवत्ता में इजाफा हो। इससे पूर्व विधायक हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री देवनानी ने बताया कि प्रदेश में राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाकक्ष निर्माण के लिए रमसा योजनान्तर्गत राशि स्वीकृत की जाती है। गत वित्तीय वर्ष में सिवाना विधानसभा क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 614.020 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई, जिनमें 7 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement