86 government upper primary schools of the state will be upgraded to higher secondary schools.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश के 86 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 9:48 PM (IST)
प्रदेश के 86 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत
- मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 1118 नवीन पदों का होगा सृजन जयपुर । राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित 86 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। उन्होंने इन विद्यालयों हेतु 1118 विभिन्न पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। नव सृजित पदों में वरिष्ठ अध्यापक के 516, अध्यापक लेवल-2 एवं अध्यापक लेवल-1 के 172-172 तथा प्रधानचार्य, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के 86-86 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement