नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश के दो लाख एटीएम में से
82,000 एटीएम में नए नोटों को समायोजित करने के लिए उसमें परिवर्तन कर
लिया गया है और लोग इनमें से 500 रूपये तथा 2,000 रूपये के नोट निकाल सकते
हैं।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि केवल कुछ ही दिनों की बात
है। कुछ दिनों में देश के तमाम एटीएम में बदलाव कर लिया जाएगा। दास ने
ट्वीट किया,देश में मौजूद कुल दो लाख एटीएम में से 82,000 से अधिक एटीएम
में परिवर्तन किया गया है और कुछ दिनों में बाकी बचे एटीएम में भी बदलाव कर
लिया जाएगा।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर