80 Syrian soldiers killed by US air strikes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

US हमले में मारे गए 80 सीरियाई सैनिक

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 10:06 PM (IST)
US हमले में मारे गए 80 सीरियाई सैनिक
बैरूत। सीरिया में दीर अज-जोर हवाई अड्डे के समीप सेना के ठिकाने पर अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में करीब 80 सीरियाई सैनिक मारे गए। हमले के बाद रूस ने अमेरिका की निंदा की है। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स ने हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक बताया कि रूसी जेट विमान ने भी उसी समय उसी जगह पर बम बरसाए। इन हमलों के बाद जेबल थारडा में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाके अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इससे पहले सूत्रों से सिर्फ 30 सैनिकों के मारे जाने का पता चला था। रूस ने अमेरिका के सीरियाई सैनिकों पर हमले की निंदा की है। रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेना की ओर से आज सीरियाई सैनिकों पर दीर अज-जोर हवाईअड्डे के पास हवाई हमले की निंदा की है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement