8 lack rupees fine imposed on electricity thieves in nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो बिजली चोरों पर ठोका 8 लाख का जुर्माना

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 11:09 AM (IST)
दो बिजली चोरों पर ठोका 8 लाख का जुर्माना
नागौर। डिस्कॉम टीम ने शहर में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नागौर एक्सईएन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में टीम ने दो बिजली चोरों को पकडक़र करीब 8 लाख का जुर्माना लगाया। टीम ने दबिश देकर हनुमान बाग क्षेत्र में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार एक्सईएन एचआर नरानिया, एईएन एमआर मीणा व अन्य कर्मचारियों की टीम ने हनुमान बाग स्थित एक वाटर प्लांट में कार्रवाई करते हुए ऑपरेटेड मीटर पाए जाने पर उपभोक्ता राणाराम डिडेल पर करीब 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार गणेश कॉलोनी में तुलसीराम जांगिड़ के मकान में एलटी लाइन से अंकुडि़ए लगाकर चोरी करने पर अधिकारियों ने करीब 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। एक्सईएन एच.आर. नरानिया ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने मीटर में छेड़छाड़ कराई है या सर्विस लाइन में कट लगाकर चोरी कर रहे हैं, वे डिस्कॉम कार्यालय में प्रार्थना पत्र पेशकर गलती स्वीकार कर सकते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस एवं न्यायालय की कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement