Advertisement
भूमि विवाद के निपटारे को लेकर 8 जिलाधिकारियों को चेतावनी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष से भी अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों का निपटारा नहीं करने पर चिंता व्यक्त की है। उनकी चिंता को ध्यान में रखकर ही ऐसे जिलाधिकारियों एवं मंडलायुक्तों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने यहां लंबित भूमि विवादों को जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए कदम उठाएं।
प्रवीर कुमार ने कहा कि जिन जिलों के जिलाधिकारियों को चेतावनी भेजी गयी है उनमें गाजीपुर, महोबा, गोंडा, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया व जालौन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आजमगढ़, आगरा, फैजाबाद, अलीगढ़ और फैजाबाद के मंडालायुक्तों को भी पत्र भेजा गया है और उनसे उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
एक जनवरी से लेकर 31 मार्च तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि इस अभियान के संदर्भ में ही 29 दिसम्बर को तीन बजे एक वीडियो कांफ्रेंस की जा रही है। इसमें संबंधित अधिकारियों को इस अभियान की जानकारी दी जाएगी।
प्रवीर कुमार ने कहा कि इस वीडियो कांफ्रेंसिग में विशेषतौर से पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़े पुराने मामलों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


