Advertisement
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 8 हिरासत में

बुधवार दोपहर, इलाके में एक एसडीपीआई यात्रा के दौरान किए गए एक भाषण में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताई गई और जल्द ही झगड़ा बढ़ गया।
बाद में शाम को दोनों दलों ने रैलियां निकालीं और रात 8 बजे के बाद हालात काबू से बाहर हो गए जब प्रतिद्वंद्वी गुट आपस में भिड़ गए। नंदू की हत्या कर दी गई, उसका दाहिना हाथ शरीर से अलग कर दिया गया और उसके सिर के पिछले हिस्से में भी चोट थी।
उसे एर्नाकुलम के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। झड़प के दौरान दोनों गुटों के तीन कार्यकर्ता भी घायल हो गए।
एसडीपीआई पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का राजनीतिक संगठन है।
राज्य भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा, "केरल इस्लामिक आतंकवादियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है।"
सुरेंदन्र ने कहा, "पुलिस वास्तव में अपराधियों की मदद कर रही है। लंबे समय से हम पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।"
अलप्पुझा जिला हाई अलर्ट पर है और जिस जगह पर यह घटना घटी वहां और आसपास अच्छी-खासी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


