78th Independence Day celebrated with great enthusiasm in the old power house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराना पावर हाउस मे हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 अगस्त 2024 1:59 PM (IST)
पुराना पावर हाउस मे हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस
जयपुर,। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी एस.एस.नेहरा ने पुराना पावर हाऊस परिसर, बनीपार्क, जयपुर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होने जयपुर डिस्कॉम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पुराना पावर हाऊस परिसर में आयोजित समारोह में जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी एस.एस.नेहरा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जयपुर डिस्कॉम में कार्यरत सहायक अभियन्ता पुखराज मीना, लेखाधिकारी श्वेता बंसल सहित 54 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया । स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अभियन्ता जयपुर जोन आर. के. जीनवाल सहित बडी संख्या में डिस्कॉम के अभियन्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement