75,000 security personnel to be deployed across Delhi for DELHI ASSEMBLY ELECTION-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली चुनाव में 75 हजार जवानों की होगी नजर, धर-पकड़ अभियान हुआ तेज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2020 10:15 AM (IST)
दिल्ली चुनाव में 75 हजार जवानों की होगी नजर, धर-पकड़ अभियान हुआ तेज
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य चुनाव कार्यालय के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। मतदान के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस अफवाहों को रोकने की जिम्मेदारी भी निभाएगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने का जिम्मा भी दिल्ली पुलिस का होगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित/प्रचारित करने वालों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कानूनी कदम उठाने के लिए दिल्ली पुलिस साइबर सेल के डीसीपी को नोडल अफसर बनाया गया है। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, आपात स्थिति में मदद के लिए पीड़ित, प्रत्यक्षदर्शी या शिकायतकर्ता हेल्पलाइन नंबर 8130099105 पर भी संपर्क साध सकते हैं। शिकायत के लिए पुलिस के नोडल अधिकारी का 011-28031130 (फैक्स) नंबर भी निर्धारित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement