74 people killed in anti-government protest in Iraq-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 74 लोगों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 1:50 PM (IST)
इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 74 लोगों की मौत
बगदाद। इराक में सरकारी विरोधी प्रदर्शनों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, वहीं 3600 से अधिक लोग इस दौरान घायल हुए हैं। इराकी अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक सेवाओं की कमी पर राष्ट्रव्यापी विरोध की नई लहर देखने को मिली है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक इंडीपेंडेंट हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स (आईएचसीएचआर) के एक सदस्य अली अल-बयाती ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हुई झड़पों में अब तक 74 लोग मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement