khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 12:32 PM (IST)
इस दौरान क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय तथा एनसीसी
द्वारा स्थापित स्टॉल पर युवा सेना में बेहतर कॅरियर के लिए आवश्यक
जानकारियां हासिल करने में बढ़-चढक़र रुचि ले रहे हैं। इन स्टॉलों के माध्यम
से सेना एवं एनसीसी में शामिल होने से जुड़ी विविध जानकारियां दी जा रही
हैं, जिससे युवा सेना एवं एनसीसी में अपने बेहतर कॅरियर बनाकर राष्ट्र सेवा
कर सकें। इस मेले में अत्याधुनिक सैन्य हथियार एवं उपकरण प्रदर्शित किए गए
हैं, जिनमें टी-72 टैंक, इंफैन्ट्री कॉम्बैट व्हिकल, इंफैन्ट्री मोर्टार,
रडार, मीडियम मशीन गन सहित विविध आर्टिलरी गन, इंफैन्ट्री हथियार एवं
उपकरण, इंजीनियर उपकरण एवं इंजीनियर ब्रिज, रोबोटिक बम निरोधक उपकरण, माइन
प्रोटेक्टेड व्हिकल, बाढ़ सहायता उपकरण, संचरक उपकरण, अत्याधुनिक चिकित्सा
उपकरण सहित सेना से जुड़े अन्य अत्याधुनिक साजो-सामान शामिल हैं।
(आईएएनएस)