khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 12:32 PM (IST)
लखनऊ। 70वें स्वतंत्रता दिवस
के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित सेना के मध्य कमान मुख्यालय
की ओर से छावनी के दिलकुशा लॉन में आयोजित दो दिवसीय ‘अपनी सेना को जानें’
मेला लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने
अस्त्र-शस्त्रों को करीब से देखा। मेले का उद्घाटन मध्य यूपी सब एरिया के
जनरल आफीसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल आर.एस. माल्वे ने किया। माल्वे ने
कहा कि इस मेले का उद्देश्य सेना के प्रति छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों
मेें जागरूकता पैदा करना और लोगों को सेना की गतिविधियों के बारे में
जानकारी देना है। इसके अलावा मातृभूमि की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में
सेना की अहम भूमिका व उपलब्धियों के बारे में भी इस मेले के माध्यम से
रूबरू कराना है।