7 policemen killed in road accident in Bihar Sitamarhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: पुलिस वाहन और ट्रक में भिड़ंत, 7 पुलिसकर्मी और कट्टर नक्सली की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 11:40 AM (IST)
बिहार: पुलिस वाहन और ट्रक में भिड़ंत, 7 पुलिसकर्मी और कट्टर नक्सली की मौत
सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गायघाट में शनिवार तडक़े एक कैदी वैन और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में सात पुलिसकर्मियों और एक कैदी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस भागलपुर जेल में बंद खूंखार नक्सली सुराग पासवान और हेमंत पासवान को सीतामढ़ी जेल लेकर जा रही थी। शनिवार तडक़े रुन्नीसैदपुर के गायघाट गांव के पास सडक़ किनारे गिट्टी लदे ट्रक से वैन की टक्कर हो गई। रून्नीसैदपुर के थाना प्रभारी रतन कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एक कैदी और तीन जवानों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य जवानों की मौत एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement