Advertisement
छत्तीसगढ़ में वज्रपात से 7 लोगों की मौत

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मोहतरा गांव जिला बलौदा बाजार में आकाशीय बिजली के आघात से 7 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में त्वरित उपचार हेतु भर्ती कराया गया है एवं उनका इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं मृतक बंधुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मौसम की गंभीरता को देखते हुए समस्त प्रदेशवासियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह भी करता हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


