7 killed in Bangladesh building collapse after blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांग्लादेश में विस्फोट के बाद इमारत गिरने से 7 की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 17 नवम्बर 2019 4:40 PM (IST)
बांग्लादेश में विस्फोट के बाद इमारत गिरने से 7 की मौत
ढाका। बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चटगांव में रविवार को गैस लाइन में विस्फोट होने के कारण इमारत के गिरने से करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से इमारत के निचले तल का सामने का हिस्सा ढह गया। अधिकारियों का मानना है कि गैस रिसाव के कारण ही यह विस्फोट हुआ, जिससे यह दुर्घटना हुई।
बांग्लादेश में गैस से होने वाली दुर्घटनाएं आम हैं।
ढाका में अक्टूबर में एक गैस सिलेंडर विस्फोट में छह बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement