69th District-Level Taekwondo Competition Held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

69 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 8:13 PM (IST)
69 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित
भीलवाड़ा। 69वीं जिला स्तरीय ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता (17/19 वर्ष) रा.उ.मा. विद्यालय आशाहोली में आयोजित की गई। जिसमे रा.बा. उ.मा. वि. गुलमंडी की संजना माली ने 17 वर्ष ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा नेहा खटीक, खुशबू वैष्णव, दुर्गा माली और जीनत मुईन ने 19 वर्ष में स्वर्ण पदक प्राप्त किया साथ ही इशिका सिंह व प्रियंका माली ने 19 वर्ष में रजत पदक और पूजा जीनगर, लक्षिता खेरालिया, नशरीन व सुमन खारोल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 19 वर्षीय ताइक्वाडो की चैंपियन ट्रॉफी रा.बा.उ.मा.विद्यालय गुलमंडी की छात्राओं ने प्राप्त कर जीत हासिल की। गुरूवार को विद्यालय की संस्था प्रधान उषा शर्मा तथा समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा विजय टीम तथा टीम प्रभारी चन्दा बागड़ा तथा पुष्पा मुन्दड़ा का उपरना पहनाकर स्वागत किया साथ ही अगले टुर्नामेन्ट में जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement