69th District Level Karate Competition Started in Tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक में शुरू हुई 69वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता

khaskhabar.com: रविवार, 14 सितम्बर 2025 7:52 PM (IST)
टोंक में शुरू हुई 69वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता
टोंक। आदर्श नगर स्थित विवेक विद्या निकेतन शिक्षा समिति परिसर में 69वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता संयोजक प्रतियोगिता 14 से 17 सितम्बर तक जिला शिक्षा समिति टोंक के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें जिलेभर से आई 31 टीमों और वनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं सहित सैकड़ों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने कहा कि खेल जीवन को अनुशासन, ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करते हैं तथा उज्जवल भविष्य की आधारशिला रखते हैं। वहीं युवा भाजपा नेता विनायक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक सशक्तिकरण का भी माध्यम हैं। युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति, विवेक विद्या निकेतन परिवार, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के अवसर प्रदान करते हैं और जिले का गौरव बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई तथा समापन पर विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाडिय़ों ने कराटे की शानदार तकनीकों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खिलाडिय़ों की फुर्ती और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खेल समिति एवं कराटे कोच बलवीर चौधरी, विवेक महाविद्यालय निदेशक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौधरी, सरपंच मोहन गुर्जर, पार्षद मुकेश सैनी, हरिओम शर्मा, महावीर यादव, गोपाल चौधरी और स्नेहलता शर्मा, ब्रजराज शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement