67th state level cycling competition concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

67वीं राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता संपन्न

khaskhabar.com: रविवार, 24 सितम्बर 2023 12:49 PM (IST)
67वीं राज्य स्तरीय साइकिलिंग
प्रतियोगिता संपन्न
जयपुर। 19 सितंबर से एसएमएस स्टेडियम में प्रारंभ हुई 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय साइकलिंग प्रतियोगिता का रंगारंग समापन राजवंश पब्लिक स्कूल बरकत नगर जयपुर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के द्वीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुआ। राजवंश पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती सीता चौहान ने सभी अतिथियों का हरित पादप भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओलंपियन गोपाल सैनी ने खिलाड़ियों को दिये आशीर्वचन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करने, अपने गुरु व प्रशिक्षकों में विश्वास रखने, अनुशासन में रहकर सफलता हेतु प्रयास करने व सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने का आह्वान किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जयपुर राजेंद्र कुमार शर्मा हंस ने सफलता के लिए पथ पर आगे बढ़ाने हेतु धैर्य पूर्वक प्रयास करने व खेलों के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस रंगारंग कार्यक्रम का संयोजन व संचालन महेश बाबू शर्मा द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में संपूर्ण राजस्थान से 393 खिलाड़ियों व 117 खेलों से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकानेर व जयपुर जिले के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा जिसमें टीम चैंपियनशिप बीकानेर ने जीती तथा रनर अप जयपुर रहा । सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों व कार्मिकों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सत्यनारायण भातरा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता संयोजक व प्रधानाचार्य नवल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी एथलीट गोपाल सैनी, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय जयपुर राजेंद्र कुमार शर्मा 'हंस' विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक बाल संरक्षण आयोग विकास मीणा व उप जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अशोक कुमार गुप्ता थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement