66 percent voting in madhya Pradesh municipal bodies election Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मप्र : 44 नगर निकायों के चुनाव में हुआ 66 फीसदी मतदान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 8:40 PM (IST)
मप्र : 44 नगर निकायों के चुनाव में हुआ 66 फीसदी मतदान
परशुराम ने बताया कि 44 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 206 और पार्षद पद के लिए 2,133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जहां चुनाव हो रहे हैं, उनमें से नगरपालिका परिषद 18 और नगर परिषद 26 हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, इन 44 नगर निकाय में कुल 8,51,732 मतदाता हैं, इनमें से 4,39,607 पुरुष, 4,12,061 महिलाएं और 64 अन्य मतदाता हैं। वार्डो की संख्या 780 और मतदान केंद्रों की संख्या 1,159 है। इस तरह प्रति मतदान केंद्र में औसतन 735 मतदाता हैं। राज्य में 5,631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य के लिए भी वोट डाले गए। सभी की मतगणना 16 अगस्त को होगी।

ये भी पढ़ें - एक साल से नहीं ली बेटे ने मां की सुध, अमेरीका से लौटा तो मिला कंकाल

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement