6 people climbed trees surrounded by flood waters in Satna Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नदी एवं नाले उफान पर, छह लोग पेड़ पर चढ़े

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 1:55 PM (IST)
नदी एवं नाले उफान पर, छह लोग पेड़ पर चढ़े
इसी तरह सतना जिले में भी बारिश का क्रम बना हुआ है। अमरपाटन क्षेत्र के मगराज गांव में तो छह लोग बाढ़ से घिर गए हैं और वे अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने बताया है कि बाढ़ में फंसे इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सतना जिले में कई स्थानों पर बाढ़ में लोगों के फंसे होने की खबरें आ रही है। मैहर क्षेत्र के गणेशपुर में कई परिवार बाढ़ से घिरे हैं, माधवगढ़ मजार क्षेत्र में भी कई लोग बाढ़ में फंसे है जिन्हें बचाने राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। बुंदेलखंड के छतरपुर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर है और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। यहां के कई गांवों का सडक़ से संपर्क टूट गया हैं। टीकमगढ़ में नदियों का जलस्तर बढऩे से छतरपुर व ललितपुर से सडक़ संपर्क बाधित है। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement