5more farmers commit suicide in Madhya Pradesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमपी : किसानों की खुदकुशी का सिलसिला जारी, 5 और किसानों ने दी जान

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 4:06 PM (IST)
एमपी : किसानों की खुदकुशी का सिलसिला जारी, 5 और किसानों ने दी जान
आदिवासी समाज की पंचायत ने परंपरा के अनुसार जहू को लडक़ी वालों को साढ़े चार लाख रुपये बतौर दहेज देने का फैसला सुनाया। इसके लिए जहू ने जमीन भी गिरवी रख दी थी, उसके बाद भी पूरी रकम का इंतजाम नहीं हुआ तो उसने खुदकुशी कर ली। देवास में भी एक किसान ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुश की है। टोंकखुर्द तहसील के केसली गांव निवासी किसान मनोहर सिंह (50) पर कथित तौर पर लगभग पांच लाख रुपये का कर्ज था, जिससे परेशान होकर उसने रविवार को जहर पी लिया, गंभीर हालत में उसे पहले देवास फिर इंदौर ले जाया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राज्य के किसान अपनी दो सूत्रीय मांगों -कर्ज माफी और उपज के सही दाम- को लेकर पहली जून से 10 जून तक आंदोलनरत थे। इस दौरान कई स्थानों पर हिंसक आंदोलन भी हुआ, पुलिस ने मंदसौर में छह जून को गोलीबारी की, जिसमें पांच किसान मारे गए थे। उसके बाद एक अन्य किसान की पिटाई से मौत हुई थी। आंदोलन के हिंसक होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उपवास किया, जो दूसरे दिन ही खत्म हो गया, लेकिन किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई। किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद आत्महत्याओं को दौर शुरू है। इस दौरान 12 से 27 जून के बीच 16 दिनों में 27 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से यही कहा जा रहा है कि किसान कर्ज के दवाब में आत्महत्या नहीं कर रहा है और कर्ज माफ नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement