56 vehicles collide on expressway in china,17 die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन में 56 वाहन भिडे,17 मरे, 37 घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 6:08 PM (IST)
चीन में 56 वाहन भिडे,17 मरे, 37 घायल
बीजिंग। उत्तरी चीन के सांक्शी प्रांत में एक्सप्रेस-वे पर बर्फ के चलते 56 वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बीजिंग-कुन्मिंग एक्सप्रेस-वे पर बर्फ और बारिश के मौसम के कारण हुई। रिपोर्ट के अनुसार, टकराने वाले वाहनों में अधिकतर ट्रक थे। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य लोग घायल हुए हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस, दमकलकर्मी, डॉक्टर और अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक चीन में हर साल करीब 2,00,000 लोगों की मौत सडक हादसों में होती है। सरकार ने हाल ही में सडक सुरक्षा में सुधार लाने के लिए ट्रकों के क्षमता से अधिक भरे जाने पर कार्रवाई की थी। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement