khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 11:49 AM (IST)
ऊना।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में ‘वन बूथ टेन यूथ’ अभियान के तहत
अभी तक के तहत 550 युवाओं को मोर्चा के साथ जोड़ा है। मोर्चा के हरोली मंडल के
अध्यक्ष कमल सैनी ने यह जानकारी वहां मोर्चा की आयोजित एक बैठक में दी। बैठक में
जिला महामंत्री अजय चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस
अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम की समीक्षा की
गई। कमल सैनी ने बताया हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंदर 1500 युवाओं को मोर्चा के
साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर
जिला सचिव परमजीत, महामंत्री जसविंदर
सिंह काला, सुनील, गोल्डी, रमेश कुमार, मोहित अग्निहोत्री, विकास, करण राजपूत, रजत, राहुल, नरेश आदि भी मौजूद
थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी