देहरादून। उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोग डर गए। दहशत के कारण लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र नेपाल सीमा के पास था।
इसका एपिसेंटर जमीन से काफी नीचे था। उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली समेत कुमाऊं और गढ़वाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही नेपाल सीमा के पास धारचुला में केंद्रित भूकंप पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट पर आया। भूकंप में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। वहीं आज सुबह चार बजकर 12 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में भी 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज