khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 08:31 AM (IST)
रायपुर। उज्जर-सुघ्घर, हमर छत्तीसगढ का सपना धीरे-धीरे साकार होने लगा है। राज्य में अब तक 18 विकासखंडों और दो हजार 849 ग्राम पंचायतों के पांच हजार 106 गांवों के लोग खुले में शौच की समस्या से मुक्त हो चुके हैं। इन गांवों में अभियान शुरू होने के दो वर्ष से भी कम समय में लगभग आठ लाख घरों में शौचालय बन चुका है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत 18 विकासखंड और दो हजार 849 ग्राम पंचायतों (5106 गांव) को खुले में शौच मुक्त किया जा चुका है।