khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 11:09 AM (IST)
जब सकपाल उन्हें ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ तो युवकों ने उससे कहा कि वह
उन्हें मुलुंड तक छोड दे, वे वहां से दूसरी कैब ले लेंगे। इस पर सकपाल
उन्हें ले जाने के लिए राजी हो गया। कैब में बैठने के बाद पांचों युवक
ड्राइवर को डराने और किराए ना देने के लिए खुद को आतंकवादी की तरह दिखाने
लगे। युवक ड्राइवर को डराकर उसे किराया नहीं देना चाहते थे। कैब में बैठने
के बाद पांचों युवक जोर जोर से बम बलास्ट की बातें करने लगे।