मुंबई। पांच युवकों ने किराया बचाने के लिए खुद को आतंकी बता दिया। लेकिन खुद को आतंकी बनाना इन युवकों को काफी महंगा पड गया। पुलिस ने इन युवकों को लोगों के बीच डर फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। घटना भांडुप इलाके की है। दरअसल रविवार देर रात पांच युवकों ने भांडुप से थाणे सिविल अस्पातल जाने के लिए कैब बुक की। कैब ड्राइवर का नाम सकपाल है। सकपाल ने पुलिस को बताया कि पांचों युवक नशे में थे। सकपाल उन्हें कैब मेें बैठाना नहीं चाहता था लेकिन उन्होनें कहा कि उनका अस्पातल पहुंचना बहुत जरूरी है।